7 December 2025

सत्यापन न करना पड़ा भारी, पौड़ी पुलिस ने लगाया जुर्माना

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

पौडी,थाना लक्ष्मणझूला,पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वृहद स्तर पर बाहरी लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गये है साथ ही उनके द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बड़ी संख्या में काम करने वाले कामगारों के सत्यापन करने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया है जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा आठ अलग-अलग विशेष टीमों का गठन करके आज सुबह से ही थाना क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया जहां पर पुलिस के द्वारा बाहरी क्षेत्रों से आकर मोहनचट्टी,घुटूघाट, कुनाऊ,जोंक गांव ओर नीलकंठ क्षेत्र में बने रिजॉर्ट्स ओर मकानों में रहने वाले बाहरी लोगों को मौके पर ही खंगाला गया, इस दौरान पुलिस के द्वारा अलग अलग स्थानों पर रिजॉर्ट्स ओर गांवों में रह रहे लोगों का चिन्हीकरण करते हुए मौके पर ही पहचान सुनिश्चित की गई, तथा जिनके द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया था ऐसे रिजॉर्ट ओर मकान मालिक के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस एक्ट की धारा 83,(52/3) के प्रविधानो के अनुसार हर एक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, पुलिस द्वारा आज की गई कार्यवाही में नीलकंठ क्षेत्र 02, मोहनचट्टी/ घट्टूघाट क्षेत्र 05, लक्ष्मणझूला/किरमोला क्षेत्र 04, स्वर्गाश्रम जोंक गांव 05, तथा चीला क्षेत्र 04 में रिजॉर्ट स्वामी ओर मकान मालिक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर करीब एक लाख सत्तर हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है
इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए बताया की आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी क्षेत्रों से आये कामगार और किरायेदारों का सत्यापन अवश्य है , जिससे बाहरी क्षेत्रों से आकर थाना क्षेत्र में रह रहे असामाजिक और अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगो को पुलिस के द्वारा समय से चिन्हीकरण करते हुए कानूनी कार्यवाही की जा सके, वहीं थानाध्यक्ष ने यह भी बताया की जिन मकान मालिकों और रिजॉर्ट स्वामियों के द्वारा अपने यहां रह रहे किरायेदारों और कामगार का सत्यापन अभी तक नही कराया गया है वह जल्द ही थाना कार्यालय लक्ष्मणझूला में आकर सत्यापन करवा ले ,यदि कोई मकान मालिक और रिजॉर्ट स्वामी सत्यापन की कार्यवाही में विलम्ब करता है तो ऐसे मकान मालिक और रिजॉर्ट स्वामी का चिन्हीकरण करते हुए उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आज चलाए गए सत्यापन अभियान में उप निरी0 लक्ष्मण कुंवर, उत्तम रमोला, हेमकांत सेमवाल, राजेश असवाल ,सुरेंद्र,मनोज अशोक तथा और भानु प्रताप तथा हेडका0नरेश पंवार ,सुवर्धन,रविन्द्र भोज,महेंद्र रावत,देवेंद्र ओर राजीव,होमगार्ड राजेंद्र पंकजआदि मौजूद रहे,थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.