आपदा में हर पीड़ित के साथ और व्यवस्थाओं को सुचारू कराने के प्रयासरत हैं मुख्यमंत्री: स्वामी यतीश्वरानंद

सम्पादक प्रमोद कुमार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं, गिनाई उपलब्धियां
 
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत कार्यक्रम जारी रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए स्वागत करने वालों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा आने पर हर पीड़ित के साथ खड़े हैं और मुलभूत सुविधाओं को सुचारू कराने के साथ व्यवस्थाओं को शुरू कराने के लिए प्रयासरत हैं।
मंगलवार को वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का स्वागत करने के लिए जनपद के सभी क्षेत्रों के निवासी पहुंचे और उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाते हुए एक दूसरे को मिष्ठान वितरण किया। स्वागत के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पार्टी में आस्था रखने वालों को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में लगातार आपदाओं के चलते हुए आमजन के साथ तमाम सड़कों और पुलों का नुकसान हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनता के बीच पहुंचकर सभी अव्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का काम कर रहे हैं।
आश्रम पहुंचे नवनियुक्त उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को लेकर आमजन के बीच पहुंचना है, ताकि उनके नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बने और विकास कार्य सुचारू रहें।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता आदित्य बृजवाल, प्रधान निर्मल सिंह डालूवाला, नेत्रपाल सिंह राठौड़, लखविंदर सिंह, ऋषिपाल सिंह, मालक सिंह, साहब सिंह, विपिन यादव, गुरविंदर सिंह, ऋषि पाल कश्यप, जिपं सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, अंकित कश्यप, आलोक द्विवेदी, पंकज चमोली, पार्षद अनुज सिंह, विनोद सैनी, यादराम सैनी, तारा सिंह डॉ राजेश प्रधान भोगपुर, अमरजीत सिंह, नवजीत सिंह,: निपेंद्र चौधरी, सिद्धार्थ चक्रपाणि, उज्ज्वल पंडित, नितिन माणा, योगेश सैनी, राहुल चौधरी, सोनू राणा, मुलायम सिंह पाल, साहब सिंह, कदम सिंह चौहान, राम मूर्ति, पाटिल प्रधान, त्रिलोक सिंह, सुशील पवार, कृष्णपाल चौहान, बाबूराम सैनी शेष सैनी, अंशुल चौधरी, मॉम चंद, विपिन, नवनीत, विशेष अध्यक्ष, आदेश सैनी, मोरध्वज, रविंद्र प्रधान, शिवकुमार चौहान, केपी सैनी, सचिन चौधरी, कुशल पाल सैनी आदि शामिल हुए।