श्री मंगल आश्रम भूपतवाला में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी मंगलानंद जी महाराज का 42 वाॅ निर्वाण महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार,हरिद्वार 3 सितंबर 2023 मुखिया गली भूपतवाला स्थित श्री मंगल आश्रम में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी मंगलानंद जी महाराज का 42 वाॅ निर्वाण महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी हरी चेतनानंद महाराज ने कहा संतों का जीवन समाज कल्याण के लिए समर्पित होता है ब्रह्मलीन स्वामी मंगलानंद जी महाराज ने संपूर्ण विश्व में ज्ञान की अलख जगाई भक्तजनों को कल्याण का मार्ग दिखाया इस अवसर पर बोलते हुए संचालन कर रहे परम पूज्य स्वामी रविदेव वेदांताचार्य जी महाराज ने कहा परम पूज्य स्वामी ब्रह्मलीन मंगलानंद महाराज ज्ञान का एक विशाल सरोवर थे उनकी ज्ञान रूपी गंगा में स्नान करने के बाद भक्त अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ किया करते थे यह अवसर पर बोलते हुए स्वामी दिए दिनेशानंद महाराज ने कहा परम पूज्य ब्रह्मलीन स्वामी मंगलानंद जी महाराज ने सनातन धर्म को विश्व भर में और अधिक मजबूत करने का कार्य किया इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी सुरेशानंद जी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी मंगलानंद जी महाराज ज्ञान और त्याग की एक अखंड मूर्ति थे परम पूज्य गुरुदेव का सानिध्य इतना पवन था कि उनके सानिध्य में भक्तजन अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ किया करते थे उनकी ज्ञान वर्षा मे नित्य स्नान कर अपने आप को बड़ा ही भाग्यशाली समझ करते थे आज भी परम पूज्य गुरुदेव का प्रताप आश्रम और भक्तजनों के बीच विद्यमान है हम परम पूज्य गुरुदेव स्वामी मंगलानंद जी महाराज के 42 वे निर्माण महोत्सव पर गुरुदेव को शत-शत नमन करते हैं एवं गुरुदेव के बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हैं इस अवसर महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज श्री महंत ओम प्रकाश शास्त्री महाराज महंत रविदेव वेदांताचार्य अरुण दास महंत कमलेशानंद महाराज सूरज दास महाराज केशवानंद महाराज महंत नारायण दास स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज श्याम गिरी रमेशानंद श्रवण दास वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण जी महाराज सहित भारी संख्या में संत महंत उपस्थित थे।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.