नवनियुक्त भाजपा महिला जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी का गुरुवार को राम धाम कॉलोनी में पंडित कमलाकर शास्त्री के सौजन्य से लोकेश चौधरी के आवास पर आयोजित गणपति महोत्सव कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया एवं राजनीतिक क्षेत्र में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रंजना चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा हाईकमान की ओर से उन्हें भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं सदस्यता अभियान से लोगों को जोड़ने सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। स्वागत कार्यक्रम में भाजयूमो अध्यक्ष नितिन चौहान,
महामंत्री प्रीति गुप्ता, निवर्तमान सभासद गरिमा, जिला मीडिया प्रभारी रंजीता झा, संगीता बंसल, शिवांगी शर्मा अर्चना झा, रुचि ओझा, खुशबू विनीता, माला चौहान, पुष्पा सिंह , चंदा , सीमा, कविता, पूनम, सुशीला एवं अन्य बहनें उपस्थित रही।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.