राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना हरिद्वार सिटी के सेक्टर कस्साबान में समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना हरिद्वार सिटी के सेक्टर कस्साबान में समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें पोषण की जानकारी, पोषण से सम्बंधित प्रदर्शनी,गोदभराई , महालक्ष्मी किट वितरण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,क्षेत्रीय सुपरवाइजर सुमन रावत द्वारा उपस्थित लाभर्थियों को संतुलित आहार, टीकाकरण, गर्भवस्था के सुनहरे हजार दिन,अनीमिया,स्वछता साफ सफाई के विषय में जानकारी दी गयी, अधिवक्ता रीमा शाहीन द्वारा महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी गयी,कार्यक्रम में 11 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई,5 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरण किया गया, इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं से पोषण पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कार भी प्रदान किये गए,कार्यक्रम में
क्षेत्री निवर्तमान पार्षद इसरार अहमद भी कार्यक्रम मे उपस्थित रहे,उनके द्वारा सभी लाभर्थियों से आग्रह किया कि सभी लोग अपने भोजन में हरी सब्जी,फल, दूध,आदि चीज़े शामिल करें व बाहर की चीज़ें बच्चों को बिल्कुल न डें,तथा आँगनवाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा चलाये जा रहे पोषण माह के कार्यक्रमों की सराहना भी उनके द्वारा की गई।इस मौके पर आँगनवाड़ी कार्यकर्ता शमीन,आमना,अंजाली,रुकसाना,किरन,शाजिया,फरहा नाज,गुलशन,शाहजहां,अर्चना,संयोगिता आदि उपस्थित रहीं।
 

