11 October 2026

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर स्वामी यतीश्वरानंद ने श्रमिकों को किट, गरीबों को वस्त्र व फल किए वितरित

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने देहरादून पहुंचकर उन्हें बधाई देने के साथ हरिद्वार में कुष्ट आश्रम के साथ अन्य जरूरतमंदों को वस्त्र एवं फल वितरित किए। वहीं, श्रम विभाग उत्तराखंड भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को टूल किट वितरित किए। उन्होंने मुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश के चहुंमखी विकास की उम्मीद जताई।
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मंडी परिसर ज्वालापुर में श्रमिकों को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने टूल किट एवं सैनिटरी पैड वितरण किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने केंद्र और प्रदेश सरकार श्रमिकों, गरीब, पिछड़ों, दलित, महिलाओं आदि के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सभी वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि आज रोजगार के हर क्षेत्र में अवसर प्रदान हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून बनाकर मेधावियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया हैं। आज मौसम की वजह से प्रदेश में बनी विषम परिस्थितियों में भी काम किया जा रहा है। मंडी समिति की सचिव नंदिनी उनियाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार, जिला मंत्री विवेक चौहान, निरीक्षक देवेन कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, ब्रजपाल सिंह, मनोज कुमार, कर्मकार बोर्ड से धर्मराज, सहायक श्रम आयुक्त मीनाक्षी भट्ट, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार, चंद्र मोहन सिंह रावत, इमरान अली मंसूरी, दिलफरोश, सुशील, पंकज आदि शामिल हुए।
वहीं, दूसीर ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने चंडीघाट स्थित सभी आश्रमों में रहने वालों के साथ कुष्ट आश्रम में वस्त्र और फल वितरित किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, मंडल महामंत्री सुरेंद्र रावत, विवेक चौहान, विपिन चौधरी, पवन पंत, विनोद पोखरियाल, तारा सिंह, मंगला ठाकुर, राजकुमार मिश्रा, सूरज गुप्ता, सरिता अमोली, रामेंद्र सैनी आदि शामिल हुए।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.