भाजयुमो ने सीएम के जन्मदिन पर किए यज्ञ, गंगा दुग्धाभिषेक और पौधारोपण

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में हवन—यज्ञ के गंगा दुग्धाभिषेक कर प्रार्थना की। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाते हुए गुरुकुल विद्यालय विभाग में हवन—यज्ञ किया। जिसमें आहूति देते हुए सभी बच्चों के साथ भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विधायक आदेश चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास हो रहा है। प्रदेश में आज सभी वर्ग उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं से खुश है। विक्रम भुल्लर ने गंगा दुग्धाभिषेक करते हुए प्रार्थना की सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश का प्रत्येक नागरिक तरक्की करता रहे। इस मौके पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, रणजीता, लव शर्मा, पार्षद नागेेंद्र राणा, आशीष चौधरी, दीपांशु शर्मा, नवजोत वालिया, संदीप प्रधान, युधिष्ठिर वालिया आदि शामिल हुए।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.