8 October 2026

भेल मजदूर एकता मंच” के अंतर्गत भेल , हरिद्वार के पंद्रह श्रमिक संगठनों द्वारा भेल कर्मचारियों के पीपीपी एवं बोनस के दीपावली पूर्व भुगतान और भेल कर्मचारियों की अन्य ज्वलन्त व लंबित समस्याओं हेतु विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया-विकास सिंह

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 
हरिद्वार 30 सितम्बर दिन सोमवार को ” भेल मजदूर एकता मंच” के अंतर्गत भेल , हरिद्वार के पंद्रह श्रमिक संगठनों द्वारा भेल कर्मचारियों के पीपीपी एवं बोनस के दीपावली पूर्व भुगतान और भेल कर्मचारियों की अन्य ज्वलन्त व लंबित समस्याओं पर अब तक कोई निर्णय न होने के कारण आज दोपहर साढ़े तीन बजे भेल हीप मेन गेट पर भेल कॉरपोरेट एवं स्थानीय प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाते हुए विशाल ‘ विरोध प्रदर्शन ‘ किया गया । जनसभा को संबोधित करते हुए मंच के सहभागी संगठन बीएमकेपी, इंटक, हीप के महामंत्री एवं भेल जेसीएम के केन्द्रीय नेता राजबीर सिंह ने कहा कि भेल कॉर्पोरेट प्रबंधन के साथ विगत 27 अगस्त को हुई सब कमेटी की बैठक में भेल कर्मचारियों की ज्वंलत समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान कर निर्णय लेने की बात कही थी एवं अक्टूबर माह में पुनः जेसीएम की बैठक बुलाकर भेल कर्मचारियों के पीपीपी और बोनस का भुगतान दीपावली पूर्व किये जाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक कॉरपोरेट भेल प्रबंधन से मीटिंग की किसी प्रकार की सूचना प्राप्त नही हुई है । जिससे कर्मचारियों में भारी रोष वयाप्त है । हम प्रबंधन से मांग करते है कि जल्द से जल्द भेल की ज्वाइंट कमेटी की बैठक शीघ्र बुलाकर जल्द से जल्द पीपीपी एवं बोनस की राशि को भुगतान दीपावली पूर्व करना सुनिश्चित किया जाये। भेल वर्कर्स यूनियन, एचएमएस, हीप के महामंत्री पंकज शर्मा ने कहा भेल प्रबंधन द्वारा सब कमेटी में जो निर्णय लिए गए थे उन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाए।कर्मचारियों की शिफ्ट टाइमिंग को परिवर्तन कर दोपहर में एक घंटे का लंच करते हुए चार बजे से साढ़े बारह बजे तक की शिफ्ट चलाई जाए एवं द्वितीय शिफ्ट के कर्मचारियों को देर रात्रि अल्पाहार भत्ता दिया जाये एवं भत्ते को शीघ्र रिवाईजड किया जाए इसके अलावा कर्मचारियों के सभी ज्वलंत मुद्दों का समाधान किया जाए जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढेगा जिससे कम्पनी की उत्पादकता भी बढ़ेगी । इसके बाद एच.ई.डब्लू.टी.यू. , निफ्टू संगठन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा की मौजूदा समय में जब भेल का हर एक कर्मचारी कड़ी मेहनत कर कंपनी की उत्पादकता बढ़ा रहा है दूसरी तरफ प्लांट में आये दिन चोरी की घटनाएं हो रही है पिछले दिनों भेल प्लांट से एक करोड़ की चोरी हुई परंतु भेल प्रबंधन द्वारा चोरी में लिप्त किसी व्यक्ति के बारे में अभी तक कोई खुलासा नही किया गया है मंच भेल प्रबंधन से मांग करता है कि जल्द से जल्द इस प्रकार की घटनाओं का खुलासा किया जाये जिससे आगे भी इस प्रकार की घटनाओ से बचा जा सके।
साथ ही कहा कि कैंटीन की व्यवस्था बहुत खराब है भोजन एवं नाश्ते की क्वालटी में सुधार नही हो रहा है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है इसमें शीघ्र सुधार किया जाये एवं लंच / डिनर कर बाद चाय एवं मिष्ठान वितरण शीघ्र शुरू किया जाये। एटक प्रदेश अध्यक्ष एम.एस. त्यागी ने कहा कि भेल टाउनशिप के आवासों में मेंटिनेंस नही हो पा रहा है साथ ही आसामाजिक तत्वों द्वारा कर्मचारियों के साथ किये जा रहे विवाद एवम वाहन दुर्घटनाओं से कर्मचारियों में असुरक्षा एवम डर का माहौल बना हुआ है प्रबंधन उक्त समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही करे जिससे कर्मचारियों को समस्या से निजात मिल सके । भेल श्रमिक यूनियन के महामंत्री अमरजीत सिंह ने भेल मुख्य अस्पताल में आये दिन हो रही लापरवाही में सुधार की बात कही एवं अस्पताल में शीघ्र सुधार किये जाने की प्रबंधिका से अपील की । मंच के अन्य वक्ताओं ने भी श्रमिकों की समस्याओं पर अपने विचार रखे । विरोध प्रदर्शन में राजबीर सिंह , मुकुल राज , पंकज शर्मा , प्रेमचंद सिमरा , विकास सिंह, रवि कश्यप , एम.एस. त्यागी , परमाल सिंह , सचिन चौहान , अमृत रंजन , अमरजीत सिंह , कुमुद श्रीवास्तव , अवधेश कुमार , मोहित शर्मा, वीरेंद्र सिंह , राजकुमार , रजनीश कुमार , अर्जुनसिंह , डी. के.दास के साथ-साथ सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.