बुराइयों को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय रहें-राजीव शर्मा

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक 

हरिद्वार ,नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष, राजीव शर्मा ने विजय दशमी के शुभ अवसर पर रामलीला कमेटी नवोदय नगर और रामलीला समिति भेल सैक्टर-1 द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने रावण के पुतले का दहन किया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

 

राजीव शर्मा ने इस भव्य आयोजन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजकों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए हार्दिक बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

दशहरा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों और युवाओं को हमारे सांस्कृतिक विरासत को समझने और अपनाने का अवसर मिलता है।

आयोजकों की मेहनत से यह महोत्सव सफल रहा और नगरवासियों ने इसमें भरपूर भागीदारी की। राजीव शर्मा ने सभी से अपील की कि वे अपने आसपास की बुराइयों को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बुराइयों को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय रहें।सक्रिय रहें। इस अवसर पर रामलीला समिति सर्वसमाज नवोदय नगर व रामलीला समिति भेल सैक्टर-1/2 के पदाधिकारी, कलाकार व बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.