जूना अखाड़े द्वारा शुरू की गई पवन छड़ी यात्रा चारों धाम यात्रा के लिए रवाना ऋषिकेश पहुंची हुआ भव्य अभिनंदन

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार (मनोज ठाकुर)16 अक्टूबर 2024 नागा संन्यासी जूना अखाड़े द्वारा प्रतिवर्ष निकाले जाने वाली छड़ी यात्रा हरिद्वार नगर भ्रमण के बाद ऋषिकेश के लिए प्रस्थान कर गई तथा तारा माता मंदिर आत्म प्रकाश आश्रम ऋषिकेश पहुंची जहां पर छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात लक्कड़ घाट ऋषिकेश नारायण भगवान श्री भरत जी महाराज मंदिर श्री रघुनाथ जी महाराज ऋषिकेश होते हुए नगर भ्रमण करते हुए छड़ी यात्रा पुनः श्री तारा माता मंदिर ऋषिकेश पहुंची तथा रात्रि विश्राम किया इस अवसर पर माया कुंड ऋषिकेश तारा देवी मंदिर आत्म प्रकाश आश्रम के महंत संध्या गिरी महाराज ने कहा जूना अखाड़े की पावन छड़ी यात्रा देश समाज को एकता का संदेश देते हुए मिलजुल कर रहने का संदेश देती है तथा यह छड़ी यात्रा देश की खुशहाली सुख शांति समृद्धि तथा विश्व में शांति स्थापना हेतु है जो देवी देवताओं की कृपा हेतु छड़ी यात्रा निकाली जाती है हमारे देश में विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाये जाते हैं इसी प्रकार छड़ी यात्रा भी हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का भाग है संत महापुरुष जो भी कार्य करते हैं उसमें जगत कल्याण की भावना निहित होती है छड़ी यात्रा धर्म एवं संस्कृति का संवर्धन करते हुए विश्व को देश की एकता एवं अखंडता का संदेश देती है तथा विश्व में शांति की स्थापना के साथ-साथ देश की खुशहाली का शंखनाद करती है ऐसे पावन आयोजन हमें एकता के सूत्र में बांधते हुए देवी देवताओं की कृपा प्रदान करते हैं इस अवसर पर महंत गुप्त गिरी महाराज गजकेसर गिरी महाराज महंत संध्या गिरी महाराज महंत विशिष्ट गिरी महाराज बाबा कुस पूरी महाराज थानापति तूफान गिरी महाराज थानापति आकाश गिरी महाराज श्री गौतम गिरी महाराज थानापति अष्ट कुशाल गिरी महाराज थानापति देवेंद्र गिरी महाराज थानापति गोविंद गिरी महाराज महंत बृहद गिरी महाराज स्वामी कृष्णा सरस्वती सरस्वती स्वामी रंजितानंद सरस्वती महाराज सेक्रेटरी पुष्कर गिरी महाराज सहित सैकड़ो संत महापुरुष वह भक्तगण नगर भ्रमण के दौरान ऋषिकेश में छड़ी के साथ उपस्थित थे तत्पश्चात गंगा पूजन भी किया गया

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.