घिसा पन्थी अवधूत श्री चंदन देव आश्रम मे ब्रह्मलीन संत शिरोमणि श्रीमद् अवधूत चन्दन देव जी महाराज की पावन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
हरिद्वार (मनोज ठाकुर)19 अक्टूबर 2024 को खड़खड़ी स्थित घिसा पन्थी अवधूत श्री चंदन देव आश्रम मे ब्रह्मलीन संत शिरोमणि श्रीमद् अवधूत चन्दन देव जी महाराज की पावन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्री महंत प्रेम दास जी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव ज्ञान एवं त्याग का एक विशाल सागर थे उन्होंने सनातन संस्कृति तथा घिसा पंथ संप्रदाय को विश्व भर में प्रचारित करने के साथ-साथ स्थापित करने का भी कार्य किया उन्होंने अपने तपोबल से भक्तों को सत्य की राह दिखाते हुए कल्याण का मार्ग दिखाया धर्म और संस्कृति को विश्व भर में प्रचारित करने का कार्य किया इस अवसर पर महंत रवि देव शास्त्री महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत गंगादास पटवारी महाराज महंत गुरमल सिंह महाराज महंत गंगा दास महाराज महंत कोठारी राघवेंद्र दास महाराज महंत विष्णु दास महाराज महंत कमलेशानंद महाराज श्याम गिरी महाराज शांति प्रकाश महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया
 

