22 August 2026

श्री निर्वाण मंडल आश्रम मे परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत गोपाल दास जी महाराज की पावन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाई गई

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार (मनोज ठाकुर)19 अक्टूबर 2024 को भागीरथी नगर भूपतवाला स्थित श्री निर्वाण मंडल आश्रम मे परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत गोपाल दास जी महाराज की पावन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाई गई इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्री महंत स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज ने कहा गुरु मनुष्य को ज्ञान रूपी दर्पण के माध्यम से आत्मज्ञान का बोध कराते हैं गुरु के मार्गदर्शन के बिना ईश्वर तक पहुंचना संभव नहीं परम पूज्य गुरुदेव श्री महंत बाबा गोपाल दास जी महाराज ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे उनके ज्ञान रूपी प्रकाश का बोध कर भक्तों ने अपने जीवन को कल्याण की ओर अग्रसर किया गुरु इस पृथ्वी लोक पर ईश्वर के प्रतिनिधि के रूप में गुरुजन विद्यमान है गुरु हमें आत्मज्ञान देकर हमारे जीवन का कायाकल्प कर देते हैं गुरु के मार्गदर्शन के बिना इस मनुष्य जीवन को सार्थक करना संभव नहीं परम पूज्य गुरुदेव श्री गोपाल दास जी महाराज की पावन पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से पधारे संत महापुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा संतो के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा में गोते लगाकर भक्तों ने अपने जीवन को धन्य किया

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.