उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर मे दिवाली के त्योहार पर भी दसवे दिन धरना जारी
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 01 नवंबर 2024,उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर मे दिवाली के त्योहार पर भी दसवे दिन धरना जारी (पीड़ित महिलाओं के मुताबिक) बेगुनाह अनुसूचित जाति की बिना मां-बाप की युवा लड़की प्रमिला एवं श्रीमती सुबलेश पत्नी मैनपाल श्रीमती मैंना पत्नी मनोज महिलाओं को रात 11:00 बजे तक पुलिस चौकी जगजीतपुर में बैठा कर पुलिस चौकी इंचार्ज,लेखपाल, कानूनगो एवं तहसीलदार आदि ने वर्ष 1997 में सरकार द्वारा आवंटित किए गए कृषि भूमि पट्टों पर भारद्वाज प्रॉपर्टी के गुर्गे भू-माफिया उपदेश चौधरी, जयदीप वालिया, योगेंद्र चौहान एवं एचईसी कॉलेज के प्रबंधक संदीप चौधरी उसके भाई अमित चौधरी आदि का कब्जा कराकर पुलिस एवं तहसील -प्रशासन के व्यक्तियों ने अनुसूचित जाति की महिलाओं का घोर उत्पीड़न कर गंभीर अपराध किया है जिसके खिलाफ पीड़ित महिलाएं सरकार से न्याय के लिए 23 अक्टूबर 2024 से गांव के अंबेडकर भवन में धरने पर बैठी है। जबकि उक्त पट्टो का वाद अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है न्यायालय से ऊपर जाकर लेखपाल, कानूनगो ,तहसीलदार ने उक्त पट्टो से होकर निकाली जा रही रिंग रोड का मुआवजा,विनोद सैनी को न्यायालय में विचाराधीन पट्टो की भूमि पर एक करोड़ 44 लाख 66000 मुआवजा दिला कर न्यायालय का भी उलंघन किया है जबकि विनोद सैनी का खसरा नंबर 293 के किसी भाग पर भी आज तक कोई कब्जा नहीं रहा। तहसील प्रशासन की ओर से पट्टे धारकों को कब्जा खाली करने के लिए कोई नोटिस तक नहीं दिया गया।
पीड़ित महिलाओं ने दीपावली का बहिष्कार करते हुए कहा है कि अगर सरकार ने हमें शीघ्र न्याय नहीं दिलाया और सभी दोषियों के खिलाफ दलित एक्ट में कार्यवाही नहीं की गई तो हम पीड़ित महिलाएं भूख हड़ताल शुरू कर देंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।
भंवर सिंह (प्रदेश संयोजक) बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड 94 1039 52 96
 

