18 August 2026

भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 15 नवंबर 2024,भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।
*भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल* भगवान बिरसा मुंडे जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कहा कि मैं देश के महान सपूत, महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडे को नमन करता हूं। 15 नवंबर की तारीख भारत की आदिवासी परंपरा के गौरव गान का दिन है मैं इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार वक्त करता हूं की उनकी सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषणा की थी।
भगवान बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोकनायक थे उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) मैं हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्त्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया जिसमें वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास मैं एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और धरती का पिता के नाम से भी जाना है।
भगवान बिरसा मुंडा ने सभी आदिवासियों को संगठित किया था।
*भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी* ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जिन्होंने भारत के आदिवासी समाज को नई दिशा दी और स्वतंत्रता संग्राम में अपना अतुल्यनीय योगदान दिया वे बचपन से ही उनके अंदर अन्याय के खिलाफ लड़ने की भावना थी। उस समय आदिवासी समाज पर जमींदारों, साहूकारों और ब्रिटिश सरकार का भारी अत्याचार था। भगवान बिसरा मुंडे ने इन अन्यायों को सहन न करते हुए आदिवासी अपने अन्याओं को सहन ना करते हुए आदिवासी समाज को संगठित किया था। वे एक कुशल नेता समाज सुधारक और धर्मगुरु थे उन्होंने लोगों को जल जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए जागरूक किया था।
*अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान* ने अपने विचार रखते रखते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडे जी का पुरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है जिस प्रकार उन्होंने समाज को एकजुट कर राष्ट्र भूमिका में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मार्गदर्शन दिया वह अतुल्यनीय है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री प्रिंस लोहट, नकली राम सैनी,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, हीरा सिंह बिष्ट, चंद्र किरण, विपिन शर्मा, चन्दन सिंह, दयानंद नंद, पंकज कुमार, अंकित कुमार, सेंकी, सुनील प्रजापति, विभोर कुमार आदि उपस्थित है।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.