18 August 2026

श्री भोलानन्द सन्यास आश्रम हरिद्वार में परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी तेजसानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पावन आयोजन आरंभ हुआ

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार (मनोज ठाकुर)16 नवंबर 2024 श्री भोलानन्द सन्यास आश्रम हरिद्वार में परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी तेजसानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पावन आयोजन आरंभ हुआ इस अवसर पर बोलते हुए कथा व्यास श्री विपुल व्यास ने कहा संत महापुरुषों के पावन सानिध्य में मां गंगा के पावन तट पर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ जैसी पावन कथा का श्रवण करने मात्र से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है इस अवसर पर बोलते हुए श्री भोलानन्द सन्यास आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 श्री तेजसानन्द गिरी जी महाराज ने कहा इस माॅ भागीरथी की पावन गंगानगर हरिद्वार में परम पूज्य गुरु भगवान श्री श्री स्वामी भोलानन्द जी महाराज जी द्वारा स्थापित श्री भोलानन्द सन्यास आश्रम जैसी पावन स्थली पर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ जैसी पावन कथा का रसपान करने का तात्पर्य यह है कि आपके जन्मो जन्म के पुण्य उदय हो गए हैं ऐसी पावन नगरी में गुरुजनों की पावन तपोस्थली में पावन कथा का श्रवण करना बड़े ही सौभाग्य की बात है जो भी भक्त इस पावन कथा का श्रवण कर रहे हैं मानो उनके जन्मों जन्म के पुण्य का उदय हो गया है उनका लोक और परलोक दोनों सुधर गये है कथा यजमान श्री मैहुल बारोड ने अपने माता-पिता स्वर्ग या श्री जयस बैरोड़ तथा श्रीमती वीनाबेन बारोड़ की पावन स्मृति में उनकी मोक्ष प्राप्ति हेतु कराया है इस अवसर पर श्री सुधीर भाई बैरोड सत्यम भाई आदि बारोट बड़ोदरा गुजरात से पधारे हुए हैं एक सप्ताह तक भक्ता लगातार पावन कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य करेंगे

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.