17 August 2026

राष्ट्रीय भागवत परिवार द्वारा 21 निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह 23 दिसंबर 2024 को हरिद्वार सैनी आश्रम मे धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा -कुलवंत सिंह चड्डा

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार राष्ट्रीय भागवत परिवार एक गरीब तबके के परिवार जिनके पास दैनिक उपयोग की जरूरत को पूरा करने के लिए धन का अभाव है उनके लिए अपनी बेटी की शादी करना एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है
किसी भी गरीब परिवार के लिए बेटी की शादी का खर्च
अकेले उठाना इतना आसान नहीं है
राष्ट्रीय भागवत परिवार द्वारा ऐसे परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए अपनी ओर से लगातार हर संभव मदद कर रहा है,कि किसी गरीब परिवार की बेटी का विवाह गरीबी के कारण रुक ना सके।
राष्ट्रीय भागवत परिवार के अनुसार किसी निर्धन
जरूरमंद असहाय परिवार की कन्या के विवाह करने से
बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता है

 

निर्धन बेटियों के विवाह में राष्ट्रीय भागवत परिवार ओर
आप सभी के सहयोग से घरेलू सामान भी दिया जाता है
जिससे की बेटियां अपना गृहस्थ जीवन खुशहाली से
बिता सके।

पिछले वर्ष 25 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय भागवत
परिवार द्वारा 11 निर्धन बेटियों (बहनों) की शादी बड़ी
धूमधाम से की गई थी जिसका पूरा खर्चा  आप सभी
के सहयोग से राष्ट्रीय भागवत परिवार  द्वारा उठाया
गया।

इस वर्ष भी 23 दिसंबर 2024 को
राष्ट्रीय भागवत परिवार द्वारा 21 निर्धन बेटियों
(बहनों )का सामूहिक विवाह आप सभी के सहयोग से
आपके शहर हरिद्वार में सैनी आश्रम आर्य नगर चौक तहसील के पास संपन्न होने जा रहा है,
इस शुभ विवाह कार्यक्रम में आप सभी
🙏🙏 सादर आमंत्रित हैं। 🙏🙏

कन्यादान महादान के इस पर्व में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन स्वागत है। शुभ विवाह के शुभ अवसर पर आप सभी पहुंचकर बेटियों (बहनों )को अपना स्नेह और आशीर्वाद जरूर दें।

इस शुभ कार्य में अगर आप कुछ भी,किसी भी प्रकार का सहयोग (दान अथवा समान आदि के द्वारा) करना चाहते हैं ,उसके लिए आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है। अधिक जानकारी एवं सहयोग करने के लिए नीचे दिए नंबर पर बात करें।
सम्पर्क सूत्र

श्री कुलवंत सिंह चड्ढा जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष , राष्ट्रीय भागवत परिवार ।
मो० 6395147735

लोकेश कुमार(समाजसेवी )
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,
राष्ट्रीय भागवत परिवार
मो० 9917953016

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.