16 August 2026

भाजपा अनुसूचित मोर्चा हरिद्वार द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर पार्क जगजीतपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप जलाकर एवं मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किया गया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार दिनांक 26-11-24 आज भाजपा अनुसूचित मोर्चा हरिद्वार द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर पार्क जगजीतपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटाखे और 75 दीप जलाकर एवं मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर पहुंचे अतिथियों ने अपने अपने विचारों को रखा जिसमें जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉक्टर अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हुए एक ऐसे संविधान की रचना की जिसके आधार पर क्षमता और सद्भाव के साथ सभी वर्गों के हितों की रक्षा हो, सभी को समान रुप से मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो।
इसी क्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा की ऐसा सविधान जो सभी की विकास की बात करता हो और देश के संविधान में निहित कानूनों का पालन देश की एकता सुरक्षा एवं अखंडता को सर्वोपरि समझता हो जिसमें सभी वंचितों दलितों के हित सुरक्षित हो ऐसी सोच के साथ सविधान लिखा गया।
कड़ी मेहनत के बाद 26 नवंबर 1949 को तैयार संविधान को देश को समर्पित किया आजादी के लगभग 60 वर्षों तक जो सम्मान बाबा साहब को मिलना चाहिए था उस समय की कांग्रेस सरकार ने वह सम्मान नहीं दिया भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में जब भाजपा गठबंधन की सरकार बनी तब अटल जी ने बाबा साहब के तैलीय चित्र को संसद में लगवाया एवं बाबा साहब को भारत रत्न से अलंकृत किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने वर्तमान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने जिस तरह से शोषित वंचित दलित वर्ग के लिए काम कर रही है वह बाबा साहब के कारण ही संभव है मोदी जी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा था की आज मैं जिस जगह हूं उसका श्रेय बाबा साहब को ही है बाबा साहब की स्मृति को संजोए रखने के लिए जिस तरह से मोदी जी ने पंच तीर्थ की स्थापना की वह बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है चाहे मध्य प्रदेश में मऊ में स्थान को विकसित करने की बात हो, चाहे इंदु मिल मुंबई को स्मारक के रूप में बनाने की बात हो, चाहे दिल्ली में बाबा साहब के नाम से अनुसंधान केंद्र बनाने की बात हो यह सब इस बात को साबित करते हैं।
अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जो भाजपा की सरकार काम कर रही है वह गांव गरीब कि सरकार है हम सबको बाबा साहब के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर के सर्व समाज एवं राष्ट्र के उत्थान और विकास में अपना अहम योगदान देना चाहिए देश संस्कृति संस्कारों को जिंदा रखते हुए देश की अखंडता को मजबूत करना चाहिए आज हम सब भारतीय नागरिकों का यह कर्तव्य है संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को सविधान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा समाज वह देश के हित में किए गए योगदान को याद करते हुए यह सुनिश्चित करना है।
मोर्चा जिला प्रभारी लव शर्मा ने कहा कि देश के उच्चतम शिखर पर बिना किसी भेदभाव के समाज के निम्नतम गरीब से गरीब वर्ग के व्यक्ति की पहुंच हो सके भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में यह सुनिश्चित किया कि दलितों और वंचितों को उनके अधिकार संविधान के अनुसार प्राप्त हो सके कांग्रेस सरकार केवल बातों की सरकार साबित हुई उसने झूठे आश्वासनों के अलावा धरातल पर दलितों के उत्थान एवं कल्याण एवं सम्मान के लिए कोई भी ठोस पहल नहीं कि इसका जीवंत उदाहरण आजादी के 60 वर्षों तक भी संविधान निर्माता बाबा साहब को भारत रत्न ना देना है वास्तव में भाजपा ही दलितों वंचितों और गरीबों की सच्ची हितैषी सरकार है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, हीरा सिंह बिष्ट ,मोर्चा जिला महामंत्री प्रिंस लाहोट, राजवीर कलानिया, जिला मंत्री जॉनी टांक, मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरेश कुमार, मोर्चा मीडिया प्रभारी पंकज बागड़ी, अनिल मिश्रा, आशु ,धीर सिंह,लक्ष्मण महामंत्री ,शुभम कटारिया ,सोनू, आकाश, नीरज,सूबे सिंह, चंदन सैनी, राजकुमार सैनी, लोकेश पाल ,कमल राजपूत, सुरेंद्र शर्मा, पिंटू चौधरी, नीतीश वालिया, समिक मिश्रा, महेंद्र नेगी, मनोज चौहान,सन्नी आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.