अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाओं की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे- मो.शहजाद
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार 28 नवंबर 2024 जिला हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर में ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 1997 में अनुसूचित जाति के लोगों के आवंटित पट्टों पर भू माफियाओं का जबरन कब्जा कराकर अनुसूचित जाति की महिलाओं का घोर उत्पीड़न कर रहे है। पुलिस एवं तहसील प्रशासन के कर्मचारियों एवं भू-माफिया द्वारा किए गए घोर उत्पीड़न के खिलाफ ग्राम जगजीतपुर की अनुसूचित जाति की कुमारी प्रमिला, विद्या देवी ,कलावती,सुखबीरी , सुलोचना देवी, सीतो देवी आदि 23 अक्टूबर 2024 से ग्राम जगजीतपुर के अंबेडकर भवन में धरने पर बैठी है।जबकि आवंटित पट्टो का वाद अभी भी एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है।
बहुजन समाज पार्टी के विधायक माननीय मोहम्मद शहजाद जी के बसपा प्रदेश महासचिव डॉक्टर नाथीराम ने धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से वार्ता कर विवादित स्थल का मौके मुआयना किया ।महिलाओं के पास मौजूद कागजो के आधार पर डा नाथीराम , भंवर सिंह, पूर्व प्रधान श्याम सुंदर आदित्य आदि प्रतिनिधिमंडल ने एस एल ओ साहब से वार्ता की।
प्रतिनिधि मंडल को एस एल ओ साहब ने जांच कर शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
प्रदेश महासचिव डॉक्टर नाथीराम ने पीड़ित महिलाओं से कहा कि अगर अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाओं को जिला स्तर पर शीघ्र न्याय नहीं मिलता है तो मा. विधायक मोहम्मद शहजाद जी अनुसूचित जाति की पीड़ित महिलाओं की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे।
बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह, जन अधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष ओमपाल सिंह, पूर्व प्रधान एवं भारत मुक्ति मोर्चा के जिला सहसंयोजक श्याम सुंदर आदित्य, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार, मांगी देवी, सत्तो देवी, ममता देवी सकटू आदि महिलाओं के धरने पर उपस्थित रहे।
भंवर सिंह (प्रदेश संयोजक) बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड।
 

