16 August 2026

डॉ.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्व मे संविधान दिवस बडी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार डॉ.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्व मे सामुदायिक केंद्र फेस -3 शिवालिक नगर मे संविधान दिवस बडी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियो ने पंचशील प्रज्वलित कर किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसार भारती देहरादून के अपर निदेशक कुलभूषण ने किया।मुख्य अतिथि उत्तराखंड एससी एसटी एसोसिएशन के महासचिव सीएल भारती ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का महानतम दस्तावेज है।सभी को संविधान पढना चाहिए ओर इसका अनुपालन करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि शान्ती लाल रघुवाण ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाए दी।

 

सीपी सिंह वरिष्ठ समाज सेवी ने कहा कि संविधान को सुरक्षित रखने के लिए हमारी सोसाइटी डॉ.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति जनजाति वेलफेयर सोसाइटी को शिवालिक नगर एवं अन्य बुद्धिजीवी वर्ग का अपार समर्थन मिलता है हमने संविधान दिवस पर सभी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने संविधान की किताब पढकर सामाजिकता एवं अधिकारो की जानकारी लेकर समाज की सोच बने, डॉ.भीमराव अम्बेडकर पर एक गाना भी मंजीत मेहरा का प्रस्तुत किया।

एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि संविधान वह दस्तावेज है जो हमे अपने अधिकारो के लिए लडना सिखाता है।उन्होने महिलाओ को विस्तार से उनके अधिकार की जानकारी भी दी।इस अवसर पर सीपी सिंह,भानपाल सिंह, पीएस कपिल,बीएस तेजियान, शशिकांत, विनय,सत्यपाल,डाॅ.केपी भौरे, ममता

सिंह ,नाथीराम,एमपी सिंह,एससीएस भास्कर, आरएल सुमन, सुखपाल सिह,मंजीत सिंह,मलखान सिंह, पवन कुमार,शंकर दत्त,राजेंद्र कुमार,अंजना,राजकुमारी, विनोद कुमार सहित सैकड़ो की संख्या मे महिलाए पुरूष उपस्थित हुए।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.