जनसेवा करने के उद्देश्य से आई हूं अगर जनता ने मुझे अपना साथ दिया तो मे निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करुंगी-सोनी राय
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार उत्तराखंड निकाय चुनाव मे हरिद्वार जिले के नगर पालिका शिवालिक नगर की निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी सोनी राय जिनका चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर है उनको हराने के लिए राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी होने के बावजूद भी तमाम विधायक ,सांसद मुख्यमंत्री ,अन्य क्षेत्रों के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं इन सभी के प्रचार के बावजूद गैस सिलेंडर जनता के आशीर्वाद से जीतेगा।
 
इस अवसर पर सोनी राय पत्नी चंद्रमणि राय ने कहा मे जन सेवा करने के उद्देश्य से आई हूं तथा क्षेत्र की समस्याओ से भली भांति परिचित हूं अगर जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया तो मे निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करुंगी में अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आस्वस्थ हूं मेरी जीत लगभग तय है। जिसके चलते क्षेत्र का चुनाव संघर्ष चुनौतीपूर्ण हो गया है अन्य पार्टी के उम्मीदवार एडी से चोटी तक का जोर लगाने हेतु उतारु हो रहे है ऐसे मे क्षेत्र का चुनाव अब ओर चुनौतीपूर्ण हो गया है।क्षेत्र की सोनी राय के चुनाव मैदान मे ताल ठोक देने से संघर्ष कडा दिखायी दे रहा है।

