15 August 2026

अपने ज्ञान के माध्यम से भक्तों के भाग्य का उदय करने वाले उन्हें ईश्वर भक्ति का मार्ग दिखाने वाले परम तपस्वी संत थे सर्वेश्वरानन्द महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 13 अप्रैल (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) रानी गली भूपतवाला स्थित सर्वेश्वर आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव 1008 श्री श्री सर्वेश्वरानन्द जी महाराज की पावन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ आश्रम में संतो महापुरुषों की गरिमा मय

 

उपस्थित के बीच मनायी गयी इस अवसर पर बोलते हुए श्री गंगा भक्ति आश्रम के पीठाधीश्वर श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 सर्वेश्वरानन्द जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान की एक गंगा थे हम सभी को उनका पावन सानिध्य और कल्याणकारी ज्ञान गौरान्वित कर देता था उनके पावन वचन हमारे जीवन को दिशा प्रदान किया करते थे जितना हम दूसरों के साथ अच्छा करते हैं उतना हमारा हृदय पवित्र हो जाता है और ईश्वर भी पवित्र हृदय में ही वास करते हैं हमेशा सदा सर्वदा विराजमान रहते हैं इसलिये हमारी वाणी और विचार हमेशा शुद्ध रहने चाहिये इस अवसर पर बोलते हुए सर्वेश्वर आश्रम के संचालक स्वामी केशवानन्द महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति थे उनका सानिध्य और मार्गदर्शन अति पावन था गुरुदेव के पावन वचनों ने हमारा जीवन धन्य कर दिया इसी प्रकार का पावन सानिध्य आश्रम की पूज्य व्यवस्थापक संस्थापक राजमाता जी का सानिध्य भी गुरु जी के समान पावन है उनका पावन मार्गदर्शन संस्था आश्रम तथा हमें आगे बढ़ाने के लियें सदैव समर्पित रहता है परम पूज्य गुरुदेव आज भी सूक्ष्म रूप में दिए गये ज्ञान के रूप में आश्रम में तथा भक्तजनों के बीच विद्यमान है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर श्री अनंतानन्द महाराज ने कहा जिस प्रकार अंधकार में दीपक की लो प्रकाश रूपी उदय कर आसपास के क्षेत्र को जगमगा देता है इसी प्रकार स्वामी सर्वेश्वरानन्द जी महाराज के पावन वचन हमारे मन मस्तिष्क में बसे अंधकार को दूर कर उसमें ज्ञान रूपी प्रकाश का उदय कर दिया करती थे इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी कृष्ण देव महाराज ने सुंदर भजन संत मिले मन शीतल होवे सुन कर भक्तों को मंदमुक्त कर दिया इस अवसर पर संत केशवानन्द महाराज महंत कमलेशानन्द सरस्वती दयालगिरी महाराज महामंडलेश्वर सूर्य देव महाराज महामंडलेश्वर अनंतानन्द महाराज महंत मुकेशानंद महाराज साध्वी राजमाता नागा बाबा गजेंद्र गिरी महंत कैलाशानंन्द महाराज आचार्य राजाराम लंगोटी वाले बाबा महामंडलेश्वर पुन्यानन्द महाराज स्वामी चरण दास स्वामी विवेकानंद महाराज दीप्तानंद महाराज महामंडलेश्वर ललितानन्द महाराज महंत आचार्य प्रमोद शास्त्री महंत ज्ञानानंद महाराज महंत कन्हैया दास महाराज महंत सीताराम दास महाराज स्वामी कृष्ण देव महाराज महंत सचिव गोविंद दास महाराज महंत विनोद महाराज नीलेश्वर के महंत हरिदास महाराज महंत श्याम प्रकाश महाराज महंत केशवानंद महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज श्याम गिरी महाराज रामदास महाराज धर्मदास महाराज परवीन कश्यप मनोजानंद सहित भारी संख्या में संत भक्त उपस्थित थे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.