15 August 2026

सतगुरु का पावन सानिध्य मानव जीवन को सार्थक कर देता है

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 13 अप्रैल 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) भूपत वाला स्थित श्री निजात प्रेम धाम आश्रम में बैसाखी के पावन पर्व पर संत भंडारे का आयोजन किया गया परम पूज्य श्रीमत् श्री स्वामी गुरु प्रेमानंद जी महाराज की परम कृपा अनुसार आश्रम में नित्य धर्म कर्म के कार्य चलते रहते हैं महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी शिव प्रेमानन्द पुरी जी महाराज के पावन ज्ञान की वर्षा भक्तों के जीवन को धन्य तथा कृतार्थ करती है परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रकाश महाराज ने कहा जितना हम दूसरों के साथ अच्छा करते हैं उतना हमारा हृदय पवित्र हो जाता है और ईश्वर भी पवित्र हृदय में ही वास करते हैं सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर भक्तों के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं सतगुरु का बताया मार्ग भक्तों के जीवन को धर्म कर्म के माध्यम से कल्याण की और ले जाता है जो भक्त सतगुरु की शरण में जाते हैं उनका सदैव कल्याण होता है सतगुरु हमारे अंधकार भरे मन मस्तिष्क में ज्ञान का उदय कर हमारे जीवन को दिशा प्रदान करते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महंत स्वामी ज्ञान प्रेमानन्द जी महाराज ने कहा सतगुरु के श्री मुख से निकले पावन वचन हमारे जीवन को दिशा प्रदान करते हुए धन्य करते हैं भजन कीर्तन सत्संग के माध्यम से हमारे इस मानव जीवन को सार्थक करते थे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.