15 August 2026

महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा समेत समस्त कार्यकारिणी को किया सम्मानित 

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम हरिद्वार के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने परम पूज्य ब्रह्मलीन अवधूत स्वामी बाबा ब्रह्मदास जी महाराज की पुण्य स्मृति एवं ब्रह्मलीन पूज्य महंत राम प्रकाश जी महाराज की 41वीं पुण्य स्मृति में आयोजित बैसाखी पर्व के अवसर प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा समेत नवीन कार्यकारिणी को पटका और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हें-मुन्ने कलाकारों समेत अन्य कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया।

 

प्राचीन अवधूत मंडल की श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा एवं बड़ा उदासीन अखाड़े के संतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

निर्वाचित अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रेस क्लब चुनाव के बाद हुए शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज की ओर से सम्मान किए जाने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद रविवार को बैसाखी के अवसर पर प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मान दिया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष काशीराम सैनी, कार्यकारिणी सदस्य राहुल वर्मा, संजय आर्य, सुनील पाल, डॉ शिवा अग्रवाल, हिमांशु द्विवेदी, आशु शर्मा, महेश पारीक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनयूजे, आई के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, हरिद्वार इकाई के जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष पुलकित शुक्ला, विकास खरे, वैभव भाटिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.