नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का भंडाफोड,भारी मात्रा मे नशीली दवाइयाँ बरामद-अनीता भारती

विज्ञापन

दिनांक 24/06/2025 को गुप्त सूचना (मुखबिरी) के आधार पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती को एक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार ज्वालापुर, हरिद्वार स्थित पीठ बाजार क्षेत्र में संचालित लिमरा मेडिकल पर नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री की जा रही थी।

उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस बल के सहयोग से एक संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। टीम द्वारा लिमरा मेडिकल, ज्वालापुर पीठ बाजार में जांच की गई, जहाँ मेडिकल संचालक जुबैर शेख एवं आमिर सुहैल द्वारा मादक दवाइयों की अवैध बिक्री किए जाने की सूचना थी। मौके पर जांच के दौरान दुकान से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

 

इसके उपरांत टीम द्वारा जुबैर अली के निवास स्थान पर, जो दुकान से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है, आमिर सुहैल की उपस्थिति में छापेमारी की गई। घर की तलाशी के दौरान निम्नलिखित नारकोटिक दवाइयाँ बरामद की गईं:

ट्रामाडोल (Tramadol): 382 टैबलेट्स

एल्प्राजोलाम (Alprazolam): 4350 टैबलेट्स

कोडीन फॉस्फेट (Codeine Phosphate): 50 शीशियाँ

जैसे ही जुबैर अली को छापेमारी की जानकारी प्राप्त हुई, वह मौके से पहले ही फरार हो गया। मौके पर उपस्थित आमिर को टीम द्वारा हिरासत में लिया गया।

उक्त प्रकरण में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार में अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।

टीम में शामिल अधिकारीगण:

श्रीमती अनीता भारती – वरिष्ठ औषधि निरीक्षक

श्री हरीश सिंह – औषधि निरीक्षक

श्रीमती मेघा – औषधि निरीक्षक

श्री देवेंद्र सिंह तोमर – उप निरीक्षक, कोतवाली ज्वालापुर

श्री आलोक नेगी – कांस्टेबल

श्री करम सिंह चौहान – कांस्टेबल

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.