गुरु पूर्णिमा महोत्सव में होगी ज्ञान रूपी अमृत की वर्षा चलो चले तपोभूमि मोहन गोकुलधाम
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 5 जुलाई 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द ) कांगड़ी गाजीवाला स्थित मोहन गोकुलधाम के पीठाधीश्वर देश के प्रख्यात कथा वाचक श्री कृष्णा संजय जी महाराज के पावन श्री मुख से 8 जुलाई 2025 से लेकर 10 जुलाई 2025 तक लकुलीश घाट गाजीवाला मे ज्ञान की अमृत वर्षा होगी सभी भक्त प्रेमी गण यथा समय पधार कर ज्ञान की अमृत वर्ष में स्नान कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ करें साक्षात्कार के दौरान परम पूज्य गुरुदेव ज्ञान मूर्ति श्री कृष्णा संजय जी महाराज ने बताया भगवान के नाम की चर्चा और भगवान के नाम का सिमरन हमारे मानव जीवन की सार्थकता है तथा उद्धार का मार्ग है जो भक्त अपने हृदय में भगवान को रखते हैं ऐसे भक्त भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय है भगवान श्री कृष्ण ऐसे भक्तों के हृदय में साक्षात वास करते हैं चलो चले तपोभूमि श्री मोहन गोकुलधाम गाजीवाला कांगड़ी परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय जी महाराज ज्ञान रूपी अमृत गंगा में हमें गोते लगवायेगे हमारे जीवन में बसे विकारों को दूर कर उसमें सकारात्मक का वास करायेंगे।
 

