भेल जाट विकास मंच के द्वारा महिलाओं हेतु तीज महोत्सव मनाया गया

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार,भारत सांस्कृतिक रूप से बहुत संमृद्ध है। जिसमें पुराने समय से ही ऋतु के आधार पर समाज के हर वर्ग चाहे वह नर हो नारी हो सभी में मेल मिलाप एवं उल्लास भरने हेतु वैज्ञानिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम तीज त्योहारों के रूप में मनाये जाते हैं। जिससे विपरीत परिस्थितियों में भी हर्षोल्लास का माहोल व समाज का ताना-बाना बना रहता है। 

 

आजकल रोजगार की तलाश में परिवार के बहुत से सदस्य दूसरे नगर, प्रांत में चले जाते हैं। जिसके कारण एकल परिवारों का चलन बढा है। एकल परिवार के सदस्य अब एकाकी जीवन जीते-जीते रिस्तेदारों, समाज व पुराने पारिवारिक मूल्यों से दूर जा रहे हैं। कई बार इसके कारण अवसाद से ग्रसित हो जाते हैं। 

नई पीढ़ी तक अपनी संमृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पहुंचाने एवं सभी आपसी तालमेल एवं हर्षोल्लास से रहे उस हेतु भेल जाट विकास मंच के द्वारा महिलाओं हेतु हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन दिनांक 20 जुलाई 2025 को किया गया।  

उक्त कार्यक्रम में जाट विकास मंच महिला मोर्चा की संरक्षिका श्रीमति अर्चना विवेक सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों ने घर से दूर रहते हुए भी अकेले पन का कभी एहसास नहीं होने दिया एवं अपने आप को भारत की संमृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्रकृति से हमेशा जुड़ा हुआ पाया। 

जाट विकास मंच महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमति सुनीता आर्य जी जी ने सभी महिलाओं का मनोबल बढाया और श्रीमती शशि सिंह एवं श्रीमती रेणु ने कहा कि हमें सांस्कृति के रूप में जो भी विरासत में मिला है वह विश्व में अद्वितीय है। इसे सहजे रखना एवं नई पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारा कार्य है तभी हम अपनी इस धरोहर को बचा कर रख सकते हैं। 

हरियाली तीज के कार्यक्रम में महिलाओं हेतु मेहंदी प्रतियोगिता एवं मिस तीज प्रतियोगता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग कर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। 

तीज रानी प्रतियोगिता में संजू देवी प्रथम,ज्योति सिंह द्वितीय तथा राजविंदर संधू तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में रजनी प्रथम संजू देवी द्वितीय तथा ज्योति सिंह तृतीय स्थान पर रही। अंत में महिलाओं ने झूला झूलते हुए सावन के लोक गीतों से सभी का मन मोह लिया। 

 कार्यक्रम का संचालन एकता मालान द्वारा किया गया और विशेष सहयोग ज्योति कुमार, ज्योति सिंह, छवि मलिक, ज्योति चौधरी, पारुल तोमर, सीमा तोमर, और उषा नेहरा का रहा। 

उपस्थित महिलाओं ने भेल जाट विकास मंच के इस सामाजिक कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम कराते रहने हेतु कहा।

इस अवसर पर अमृता ,बबीता, सुनीता, सोनिया ,चंचल ,शैली ,सजना, रेनू , सोनी, रिंकी,गीता, सुनहरी, कीर्ति आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.