किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन उत्तराखंड की रैली पुरकाजी छपार पहुंचने पर वहां की कई यूनियनो ने किसानो ने दिया अपना समर्थन -प्रियव्रत
विज्ञापन
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार,किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार मा.प्रियव्रत ने बताया कि किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन उत्तराखंड व किसान यूनियन एकता मंच की रैली जो 17 सितंबर से शुरु हुई थी जिसमे लगभग 16 यूनियनो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारिगण ने भाग लिया था जो अब लगभग 38 यूनियन संगठन हो गए है।अब किसानो की संख्या लगभग 15000 बतायी जा रही है। आपको बताते चले कि यह पदयात्रा हरिद्वार हर की पौड़ी से शुरु हुई थी जो दिल्ली संसद भवन तक जाएगी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पदयात्रा जटवाडा पुल ज्वालापुर,बहादराबाद, रुडकी नारसन बॉर्डर, छपार,पुरकाजी से होते हुए मुजफ्फरनगर नगर से होते हुए संसद भवन नई दिल्ली जाएगी।
 
विज्ञापन

