श्री वैश्य बंध समाज मध्य क्षेत्र हरिदार के संयोजन में भगवान अग्रसेन जयंती को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी।

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार ( वरिष्ठ पत्रकार मनोज ठाकुर) 22 सितम्बर। श्री वैश्य बंध समाज मध्य क्षेत्र हरिदार के संयोजन में भगवान अग्रसेन जयंती को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने देवपरा स्थित अग्रसेन चौक पर भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया और फल वितरित किए

 

इस अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि भगवान अग्रसेन ने मानवता औ समाज उत्थान में अहम योगदान दिया। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के लोग भगवान अग्रसेन के आदर्शों को अपनाएं और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें। अशोक अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करने होंगे। भगवान अग्रसेन के पदचिन्हों पर चलकर समाज को गति प्रदान की जा सकती है। संस्था के मुख्य मार्गदर्शक पराग गुप्ता और राकेश बंसल ने भगवान अग्रसेन के जीवन को सफलताओं का प्रतीक बताते हए कहा कि उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज को मानव उत्थान में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा जनहित के कार्यों में अपनी भमिका निभाई है। कंचन अग्रवाल और पायल जैन ने कहा कि भगवान अग्रसेन के जीवन सेज़ूड़ी जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से उनके अधरे कार्यों को परा किया जा सकता है। भगवान अग्रसेन ने समाज को एकता और मजबूती में पिरोने का काम किया।

इस अवसर पर विनोद मित्तल, महावीर मित्तल, रविंद्र गुप्ता, बीके गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, विवेक गुप्ता, मनोज जैन, कंचन अग्रवाल, पायल जैन, डा.अजय, नितिन गुप्ता, जय भगवान गुप्ता, आशीष गुप्ता, ललित जिंदल, डा.बृजेश कंसल, विपुल गुप्ता, वैभव गुप्ता सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.