हरिद्वार की सोनिया रिखरा ने बढ़ाया शहर का मान

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

दिल्ली/हरिद्वार। राजधानी दिल्ली में आयोजित DK Peagent – Mrs India, Miss India और Miss Teen India प्रतियोगिता में हरिद्वार की मिसेज़ सोनिया रिखरा ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का लोहा मनवाया।

 

राज्य स्तर की प्रतियोगिता में सोनिया ने Mrs Uttarakhand का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ग्रैंड फ़िनाले में उन्होंने North India की कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए Mrs North India का खिताब भी जीत लिया।

सोनिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय पति के सहयोग और परिवार के प्रोत्साहन को दिया। एक घरेलू महिला होते हुए भी उन्होंने यह साबित किया कि सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उनकी यह यात्रा अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.