मा.प्रियव्रत ने सभी देशवासियो को शारदीय नवरात्र के पावन पर्व की शुभकामनाए बधाई दी।

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार,मा.प्रियव्रत पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ कांग्रेस नेता राष्ट्रीय सलाहकार किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने सभी देशवासियो को शारदीय नवरात्री के पावन पर्व की शुभकामनाए बधाई दी उन्होने बताया कि शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व,माँ दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का अवसर है। नौ दिवसीय नवरात्रि के अवसर पर मां हमें स्मरण कराती है कि जब-जब संसार में अंधकार, दुर्बलता और दुःख छाते हैं, तब शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा आशा और साहस का संचार करती हैं।

 

नवरात्रि के दिनो मे दिव्य दर्शन से जीवन में शांति, संतुलन और निर्मलता का संचार होता है। यह पर्व केवल आराधना ही नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आंतरिक शुद्धि का भी अवसर है। वर्ष में दो बार आने वाली नवरात्रि ऋतु परिवर्तन के साथ हमें शरीर, मन और आत्मा को सशक्त बनाने की प्रेरणा देती है।

उन्होने बताया कि नवरात्रि की नौ रातें हमारे जीवन के तीन गुणों की यात्रा हैं, तमोगुण, रजोगुण और सतोगुण। पहले तीन दिन माँ दुर्गा की उपासना तमोगुण का नाश करती है। अगले तीन दिन माँ लक्ष्मी की आराधना रजोगुण को संतुलित करती है। अंतिम तीन दिन माँ सरस्वती की पूजा सतोगुण को जागृत करती है।
यह पर्व अज्ञान से ज्ञान की ओर, असंतुलन से सामंजस्य की ओर और दुर्बलता से शक्ति की ओर बढ़ने की आध्यात्मिक साधना है। आइए इस नवरात्रि शक्ति का पूजन करें, शांति की स्थापना करें, स्वयं को सशक्त करें और राष्ट्र को समृद्ध बनाएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.