रूड़की विकास प्राधिकरण की नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया।

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 15.10.2025, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका, आई0ए0एस0 द्वारा आज दिनांक 15.10.2025 में उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नव आगन्तुक उपाध्यक्ष महोदया का स्वागत किया गया तथा निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री अंशुल सिंह को अल्मोड़ा के जिलाधिकारी पद पर नियुक्त होने की बधाई देते हुए उपाध्यक्ष, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के रूप में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.