गुरु सत्य का वह मार्ग होते हैं जो धर्म कर्म से होते हुए सीधे भवसागर की और जाते हैं श्री महंत दुर्गादास महाराज

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) भूपतवाला स्थित श्री माता वैष्णो शक्ति भवन आश्रममें विशाल संत भंडारे के अवसर पर अपने श्री मुख से ज्ञान का प्रवाह करते हुऐ आश्रम के श्री महंत ज्ञान मूर्ति परम तपस्वी प्रातः स्मरणीय श्री दुर्गादास महाराज ने कहा गुरुदेव भक्तजनों को धर्म कर्म के मार्ग से भवसागर पार जाने वाला मार्ग दिखा देते हैं और इतना ही नहीं जो भक्त गुरु की शरणागत होते हैं गुरुदेव उन्हें उंगली पड़कर भवसागर पार करा देते है सतगुरु ही मेरे राम है और सतगुरु ही घनश्याम सतगुरु के चरणों में देखो बसते चारों धाम गुरु ज्ञान का वह सरोवर है जो उनके ज्ञान रूपी सरोवर में डुबकी लगा लेते हैं उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है इस अवसर पर श्री महंत विष्णु दास महाराज श्री महंत प्रहलाद दास महाराज महंत हरिदास महाराज महंत प्रेमदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे

 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.