नगर निगम–पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही: वार्ड 17 में अवैध खोखे ध्वस्त, दो ठेलियाँ जप्त

विज्ञापन

 

हरिद्वार, 17 नवम्बर 2025 नगर निगम हरिद्वार एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज वार्ड संख्या 17 में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अवैध रूप से लगाए गए खोखों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान तीन अवैध खोखों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया तथा दो ठेलियों को मौके से जप्त किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज यह कार्रवाई की गई।

मौके पर उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी श्री आदित्य तेश्वर तथा पुलिस प्रशासन की टीम उपस्थित रही। निगम प्रशासन का कहना है कि विद्यालय के आसपास किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.