सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 रानीपुर भेल, हरिद्वार में भारतीय शिक्षा समिति माध्यमिक उत्तराखंड की योजनानुसार तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण हुआ आयोजित

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 रानीपुर भेल, हरिद्वार में भारतीय शिक्षा समिति माध्यमिक उत्तराखंड की योजनानुसार तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण 2025-26 दिनांक 24 नवम्बर 2025 से 26 नवंबर 2025 तक आयोजन हो रहा है। वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन का प्रारंभ श्रीमान त्रिवेंद्र सिंह चौहान जी( प्रधानाचार्य स ० वि ० म ० इंटर कॉलेज काशीपुर ), श्रीमान मनोज रयाल जी (प्रधानाचार्य स ० वि ० म ० इंटर कॉलेज मसूरी), श्रीमान मुकेश भट्ट जी ( कार्यालय सहायक मायापुर), श्रीमान बृजेश चौहान जी (प्रवक्ता लेखाशास्त्र विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 5 ), श्रीमान नवोबहार जी (प्रवक्ता गणित, सेवानिवृत विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 5), श्री सुनील त्यागी जी (पूर्व प्रधानाचार्य विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर ५), श्रीमती शोभा कठैत ( प्रवक्ता अंग्रेजी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हरिद्वार) , श्रीमती अनुपमा ( प्रवक्ता भौतिक विज्ञान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हरिद्वार), श्रीमती अंजना जी ( प्रवक्ता रसायन विज्ञान राजकीय कन्या इंटर कालेज हरिद्वार) एवम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेन्द्र दत्त अंथवाल जी ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्रीमान प्रवीण कुमार जी ने सभी अभ्यागतों का परिचय करवाया।
श्री त्रिवेंद्र सिंह चौहान जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सरस्वती वंदना से ही प्रेरणा लेनी चाहिए सरस्वती वंदना हमें चरित्रवान और आचरण वान किस प्रकार बने यह सिखाती है । श्री मनोज रयाल जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक निरीक्षण एक उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। जैसे उत्सव आने से पहले हम अपने घरों में पहले से ही तैयारियां प्रारंभ कर देते हैं और उत्सव तक सभी कार्य पूर्ण कर लेते हैं ,उसी प्रकार वार्षिक निरीक्षण में भी विद्यालय के सभी अपूर्ण कार्य पूरे हो जाते हैं । आपने बच्चों को 3 भाषाओं का अध्ययन आवश्यक रूप से करने को कहा उसमें हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत तीनों का पठन ,लेखन , बोलना अति आवश्यक है। आपने छात्रों को समय पालन और आज का काम आज ही करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान लोकेंद्र दत्त अंथवाल जी ने विद्यालय में उपस्थित सभी अभ्यागतों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया ।वार्षिक निरीक्षण में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन

 

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.