7 October 2026

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार, 28 नवम्बर। दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में अटल गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में सांसद द्वारा मनोनीत दूरसंचार सलाहकार सदस्य शोभित कुमार, विशाल कुमार, प्रवीण सिंधु, मुनेश पाल, विनय कुमार, शेखर पुंडीर, प्रदीप सिंह, रेणुका, योगेश त्यागी, चंदा सिंह, कुश कुमार, चन्द्रपुरी बांगड़ और बीएसएनएल हरिद्वार के प्रधान महाप्रबंधक रमेश चंद और विभागीय अधिकारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक में व्यापार क्षेत्र बीएसएनएल हरिद्वार के अंतर्गत आने वाली समस्त तहसील व ग्राम सभाओं में बीएसएनएल की संचार सेवाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा नए नियोजित कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं समस्त दूरसंचार सलाहकार सदस्यों द्वारा दूरसंचार सेवाओं के विस्तार के लिए दिए गए सुझावों को संज्ञान में लिया गया और इस संबंध में उचित कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया गया।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.