कोर यूनिवर्सिटी, रुड़की में बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार  (रुड़की), 07 दिसंबर 2025 COER यूनिवर्सिटी, रुड़की में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), हरिद्वार द्वारा बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना तथा कानूनी जागरूकता फैलाना था।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति गुहनथन नरेंद्र उपस्थित रहे। उनके साथ माननीय न्यायमूर्ति मनोेज कुमार तिवारी, आलोक कुमार वर्मा तथा राकेश थपलियाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री नरेंद्र दत्त, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हरिद्वार एवं अध्यक्ष, DLSA, हरिद्वार; श्री योगेश गुप्ता, रजिस्ट्रार जनरल, उत्तराखंड उच्च न्यायालय; श्री प्रदीप मणि त्रिपाठी, सदस्य सचिव, UKSLSA; श्री मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार; श्री प्रमेंद्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार; श्री आर. के. गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), हरिद्वार; एवं श्री जैन साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क विधिक परामर्श प्रदान किया गया तथा विभिन्न विधिक सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अपने संबोधन में माननीय मुख्य न्यायाधीश ने विधिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न्याय तक आमजन की पहुँच को सुदृढ़ करते हैं तथा न्याय प्रणाली में विश्वास को मजबूत करते हैं।

शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे। उत्तराखंड के निकटवर्ती राज्यों से भी अभिभावकों एवं बच्चों ने सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग लिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सार्थक पहल के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.