19 August 2026

पुरुषोत्तम विहार कनखल हरिद्वार में श्री धर्मपाल सिंह द्वारा लगभग 45*45 फीट में भूतल, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को धवस्त किया गया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 02 जनवरी 2026 पुरुषोत्तम विहार कनखल हरिद्वार में श्री धर्मपाल सिंह द्वारा लगभग 45*45 फीट में भूतल, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को, तथा कनखल हरिद्वार में छोटी नहर के किनारे हरे राम आश्रम के पास ग्रुप हाउसिंग के सामने लगभग 130*50 फीट में भूतल व प्रथम तल पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण क़ी टीम द्वारा सील किया गया।

 

रामपुर रुड़की में नगर पंचायत के पास श्री अब्दुल मलिक द्वारा लगभग 5 से 6 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग को प्राधिकरण टीम (शाखा कार्यालय रुड़की) द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।

स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.