श्रद्धा भाव और आस्था ही हमें ईश्वर का बोध कराती है श्री महंत हरिदास महाराज
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार के सतयुग कालीन प्रसिद्ध श्री गौरी शंकर नीलेश्वर महादेव मंदिर के श्री महंत हरिदास महाराज ने कहा सनातन आस्था का महापर्व है और जिसके मन में आस्था बसी हो जिसके मन में श्रद्धा भाव बसा हो भगवान भोलेनाथ नीलेश्वर महादेव ऐसे भक्तों पर अनंत कृपा करते हैं भक्ति भक्तों के भगवान तक पहुंचाने का सेतु मार्ग जो जा रहा है मानो वह आ रहा है और जो आ रहा है मानो वह जा रहा है यह संसार बड़ा ही विचित्र है अगर आस्था सच्ची है तो ईश्वर प्रेम ईश्वर की भक्ति और ईश्वर में आस्था ही आपको ईश्वर से मिलती है इस अवसर पर नवगठित सिटी प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने श्री महंत की चरण वंदना की तथा महंत हरिदास महाराज ने ठाकुर मनोजानंद को सिटी प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद प्रदान किया
 

