19 August 2026

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर में कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 3 जनवरी सन् 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर में कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया आज के कार्यक्रम में परियोजना सत्र में श्रीमती जी तनुजा जी (अध्यापक कंप्यूटर )उपस्थित हुई उन्होंने सभी स्वयंसेवी भैया बहनों को आज के मुख्य विषय *डिजिटल फंक्शनल लिटरेसी साइबर सुरक्षा डिजिटल लेनदेन* बारे में जानकारियां दी गई उन्होंने बताया कि आज के युग में साइबर क्राइम बहुत बढ़ गया है।अब लुटेरे अपना लूटने का तरीका बदल चुके हैं।अब वो आपके बैंक खाते ओर फोन पर अटैक करते हैं । गलत otp आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है।उसके बाद सभी स्वयंसेवियों ने जन जागरूकता रैली निकाली और गांव में घूम कर लोगों को डिजिटल लिटरेसी के प्रति जागरूक किया । बाद में बौद्धिक सत्र में श्री आदित्य जी खंड कार्यवाह (खंड बहादराबाद ) ओर श्री अभिषेक जी का भी का मार्गदर्शन स्वयंसेवियों को मिला उन्होंने इस अवसर पर स्वयंसेवियों को बताया की वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की आवश्यकता है अपने फोन और नेट बैंकिंग आदि का सही से इस्तेमाल करें साइबर फ्रॉड से बचे । इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान दीपक कुमार धीमान और जयपाल जी व प्रियंका जी सहित ग्रुप कमांडर सन्नी मिश्रा सहित सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.