19 August 2026

शिव शक्ति पीठ में संत महापुरुषों के श्री मुख से बही ज्ञान की सरिता

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद )कनखल दक्ष रोड स्थित शिव शक्तिपीठ में संस्थापक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान परम पूज्य हरिश्चंद्र पुरी जी महाराज की पावन कृपा स्वरूप एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर पंचायती श्री महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा जो भक्त गुरु की शरणागत हो जाते हैं उनका जीवनधन्य तथा सार्थक हो जाता है गुरु का मार्गदर्शन मनुष्य का लोक एवं परलोक दोनों सुधार देता हैं इस अवसर पर शिव डेल स्कूल के संस्थापक अनंत विभूषित परम पूज्य स्वामी शरद पुरी जी महाराज ने कहा संतों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी सूर्य मोहन गिरी ने कहा जो गुरु की शरणागत हो जाते हैं उनका भाग्य परिवर्तित हो जाता है और उन्हें गुरु के रूप में ईश्वर स्वरूपी सानिध्य प्राप्त होता है जिनके मार्गदर्शन से उनका मानव जीवन को सार्थक हो जाता है इस अवसर पर भारी संख्या में महंत श्री महंत महामंडलेश्वर तथा भक्तगण संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.