19 August 2026

पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार हर की पैड़ी से पहले भूरे की खोल स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में मोहनपुरी वालों ने विशाल भंडारे का आयोजन कराया इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक संतो तथा भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर बोलते हुए मंदिर के महंत बलराम दास ने बताया कि यह हजारों साल पुराना सिद्ध मंदिर है जिसमें वह पिंडी स्थापित है जब हनुमान जी सूर्य को निकालने के लिए चले थे तो वापसी में इसी स्थान पर गिरे थे यह वही पिंडी है यहां 80 फुट पुराना प्राचीन सिद्ध सिद्ध कुआं है जिसमें 70 फीट पर पानी है हम सात पीढिया से यहां सेवा कर रहे हैं महंत बलराम दास जी महाराज ने कहा यह स्थान सदा से ही भक्तों की इच्छा पूर्ति का स्थान रहा है यहां सदा भक्तों का दर्शन हेतु ताता लगा रहता है जो भी भक्त यहां आते हैं अपनी मन्नत पूरी होने परभगवान बजरंगबली के गुण गाते हुए हंसते गाते अपने गंतव्य की ओर जाते हैं

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.