19 August 2026

जन अधिकार जनशक्ति पार्टी दिलायेगी जनता के मौलिक अधिकार हर घर तक पहुंचेगा विकास बोले अध्यक्ष श्री आजाद अली

विज्ञापन

 

हरिद्वार जन अधिकार जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री आजाद अली ने सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद की फोन पर हुई वार्ता के दौरान उन्होंने बताया हम जनता के बीच विकास की लहर लाने का सपना सजाकर जनता के बीच विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं जनता को देखना है कि उसे भय तथा भ्रष्टाचार मुक्त जन जन तक विकास पहुंचने का सपना सजाकर उनके बीच आने वाले जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के प्रत्याशियों को सपोर्ट करना है या देश को लूट कर खा रहे करोड़पति अरबपति खरबपति नेताओं के हाथों में अपने क्षेत्र की बागडोर देनी है अपने प्रदेश की बागडोर सोपनी अपने देश की बागडोर देनी है जो नेता कल तक फुटपाथ पर काम करते थे आज हजारों करोड़ रुपए की संपत्तियों के स्वामी बने हुए हैं कहां से आई संपत्ति एक आम आदमी को एक ब्रेड का पैकेट खरीदते हुए उस पर भी जीएसटी देना पड़ता है एक भीख मांगने वाला गरीब व्यक्ति अगर ₹1 की माचिस लेता है तो उस पर भी जीएसटी है लेकिन खरबो रुपए का साम्राज्य जोड़ने वाले नेता कभी सरकार को दिखाई नहीं देते ऐसे अधिकारी जो जब सेवाओं में लगे थे तो 10000 ₹20000 की संपत्ति के मालिक थे आज उनके पुत्र पुत्री पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर अरबो रुपए की संपत्तियां करोड़ों रुपए की संपत्ति है अर्जित है कहां से आई कोई देखने वाला नहीं अभी आप हाल ही में देख रहे हैं कुंभ के नाम पर हरिद्वार की गलियों को सड़कों को खोद-खोद कर डाल दिया गया महीनो बीत गए किंतु उन्हें स्थानीय नागरिकों आम जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं ठेके अपने लोगों को दे रखे हैं अपने कार्यकर्ताओं को दे रखे हैं अपने रिश्तेदारों को दे रखे हैं वह आंख मूंदकर काम कर रहे हैं गुणवत्ता कोई देखने वाला नहीं केवाईसी के नाम पर गरीबों को मिलने वाले राशन पर डाका डाला जा रहा है उनकी यूनिट काम की जा रही है बिजली के बढ़ते दाम आम जनमानस का सुख चैन छीन रहे नगर निगम सुविधाओं के नाम पर नाम मात्र है किंतु गृह स्वकर के नाम पर जनता के साथ लूट हो रही है₹4 वर्ग फुट पहली मंजिल चार रुपए वर्ग फुट भूतल और इसी तरह अन्य आम जन मानस करो के बोझ तले दबकर मार रहा है ऐसा लगता है जैसे आम जनता अपनी संपत्ति पर न रहकर किराये पर रह रही होनेता और अधिकारी जनता के पैसे पर खूब मौज काट रहे हैं जनता को हमारी पार्टी करो से मुक्ति देगी हर गली हर मोहल्ले हर क्षेत्र और घर-घर तक विकास की लहर पहुंचाएगी

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.