19 August 2026

41 दिवसीय जलधारा 108 घडो का स्नान कर देश की खुशहाली की कामना की श्री स्वामी अशोक भारती महाराज

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) बिलकेश्वर रोड स्थित प्रसिद्ध भगवान भैरव हनुमान मंदिर में पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े तथा तपो निधि श्री आनंद अखाड़े के मार्गदर्शन में परम तपस्वी श्री स्वामी अशोक भारती जी महाराज ने 41 दिवसीय प्रातः 108 घड़े से लगातार स्नान कर अपनी तपस्या पूर्ण होने पर एक विशाल संत तथा भक्त भंडारे का आयोजन किया इस अवसर पर बोलते हुए महंत थानापति श्री कौशल गिरी महाराज ने कहा परम तपस्वी स्वामी अशोक भारती जी महाराज 3 वर्षों से देश की खुशहाली सुख शांति समृद्धि के लिए तपस्याकरते हैं ताकि विश्व भर में सनातन का शंखनाद हो और विश्व में शांति की स्थापना हो देश में सुख शांति समृद्धि का वास हो सभी भक्तों पर भगवान हरि की मां गंगा की कृपा बरसे इस अवसर पर महंत कृष्णापुरी महाराज स्वामी मणि गिरी महाराज स्वामी धनराज गिरी महंत मणिराज पुरी भारती बाबा दिगंबर अशोक भारती जी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण आयोजित भंडारे में उपस्थित थे

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.