सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 26 जनवरी 2026 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया ।

 

सर्वप्रथम विद्यालय के आचार्य/आचार्याओं तथा छात्र/ छात्राओं द्वारा ज्वालापुर में प्रभात फेरी निकाली गई।

कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य अभ्यागतों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन , भारत के अमर शहीदों को पुष्पार्चन अर्पित कर तथा सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कर किया गया।

विद्यालय के क्रीड़ा विभाग के आचार्य मंगल रामजी एवम नीलम जी 70 भैया बहिनों के साथ भेल स्टेडियम में परेड के लिए गए ।

वही सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रमुख लीना जी एवम मनीष जी अपने विद्यालय की प्रस्तुति लेकर भेल गए।

विद्यालय कार्यक्रम में अभ्यागतों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्रीमान प्रवीण कुमार जी के करवाया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ शिवशंकर जायसवाल, ज्ञानेश्वर ठुकराल ( समिति उपाध्यक्ष विद्यालय मंदिर), विकास तोमर जी ,वकील शर्मा (नगर संचालक रानीपुर हरिद्वार), डॉ ज्ञान प्रकाश जी (पूर्व छात्र ) , स्वामी ओमकेशवानंद (शांति कुंज हरिद्वार ), विद्यालय प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र दत्त अंथवाल जी, संगठन मंत्री संस्कार भारती सदस्य सुनील चौहान जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के भैया शिवांश और बहिन आराध्या ने किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में बहिन दिव्या 11 C ने गणतंत्र दिवस के ऊपर अंग्रेजी भाषण , भैया जुनैद 9 A ने हिंदी भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अगले चरण में बहिनों ने देश भक्ति का एकल गीत गाकर सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम के अगले चरण में भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक एवम देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सुमित सिंघल जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन मे पंच परिवर्तन को अपनाने पर जोर दिया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी स्वाबलंबन, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य तथा सामाजिक समरसता है।

अतिथि ज्ञान प्रकाश जी ने 77 वें गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की ।

अतिथि वकील शर्मा जी ने कहा जी हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था लेकिन देश चलाने के लिए एक संविधान का होना बहुत जरूरी है इसलिए हमने अपना संविधान 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार किया और उसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया । आपने देश के बच्चों को इस दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। सुनील जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम स्वतंत्रता आसानी से नही मिली और उसके बाद हमने अपना संविधान लिखा। अब आप सब बच्चों का दायित्व है कि इस भारत देश को संजोए रखना है।

विद्यालय के अध्यक्ष डॉ शिवशंकर जायसवाल जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी तथा सभी अभ्यागतों का विद्यालय में उपस्थित होने पर हार्दिक धन्यवाद और आभार प्रकट किया । आपने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश सबको दे रहा है भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसे ऐसे महान पुरुष पैदा हुए हैं जिनके कारण ही हम आज आजादी की सांस ले रहे हैं । आज भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है क्योंकि आज हमारी सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा में प्रगति हो रही है । हमे संविधान के द्वारा प्राप्त मूल अधिकार और कर्त्तव्य का पूर्ण रूप से पालन करना है।आपने हम सब बच्चों को देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा भी दी। आपने 77 वां गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में संपूर्ण विद्या मंदिर का विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.