19 August 2026

जिलाधिकारी ने महा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागवार रोस्टर किया जारी

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

 

 

*मुख्यमंत्री का यह है सपना,*

*साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना*

 

हरिद्वार 28 जनवरी 2026 तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफाई अभियान ने 2 माह 11 दिन से निरंतर सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।

जनपद को साफ स्वच्छ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है, सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार करते हुए 31 जनवरी तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता अभियान में जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को सौंपी गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करेंगे,जिससे कि तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाया जा सके।

 

*आज जनपद में चलाया गया महा स्वच्छता अभियान का विवरण*

 

*नगर निगम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सीतापुर वार्ड नंबर 7 के समीप फैली गंदगी का संज्ञान लेते हुए तत्काल कराई गई साफ सफाई*

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि भुवेश्वरी महिला आश्रम एवं आईटीसी सुनहरा कल संस्था के परियोजना निर्देशक डॉ हीरा बल्लभ पंत ने अवगत कराया गया कि वार्ड नंबर 07 सीतापुर आंगनवाड़ी के समीप काफी गंदगी पड़ी है, बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत सफाई का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी सहायक नगर आयुक्त को दी गई जिन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीतापुर क्षेत्र की साफ सफाई कराई गयी।उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारी ने भुवेश्वरी महिला आश्रम एवं आईटीसी सुनहरा कल के सदस्यों से अपेक्षा की है उक्त क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति द्वारा कूड़ा कचरा न फेंका जाए ,इसके लिए स्थानीय लोगोंको जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया।

 

*खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान*

 

खण्ड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत खानपुर तुगलपुर क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 08 कुंटल कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।जिसको उचित निस्तारण हेतु कम्पोस्ट सेंटर भेजा गया।

 

खण्ड विकास अधिकारी रूड़की ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत नन्हेडा अनंतपुर नजुमपुर पानियली क्षेत्रांतर्गत साफ़ सफाई के साथ साथ नालियों की सफाई का कार्य किया गया।

 

 

*जिला प्रशासन की स्वच्छता अभियान के लिए अपील*

*अब न चलेगा कोई बहाना,*

*सफाई अभियान में सबको है आना*

 

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.