18 August 2026

67वे रविदास लीला वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हर्ष कुमार दौलत ब्लॉक प्रमुख व डॉ.अंशुल सीएमआई हॉस्पिटल द्वारा किया गया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार श्री गुरु रविदास लीला समिति मो. कड़च्छ ज्वालापुर के 67 वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत व विशिष्ट अतिथि डा.अश्वनी कुमार सीएमआई हास्पिटल द्वारा संत रविदास महाराज व कलाकारो की आरती वंदना कर रविदास लीला का शुभारम्भ किया गया

 

श्री गुरु रविदास लीला समिति वार्षिकोत्सव समारोह मो.कड़च्छ ज्वालापुर के कार्यक्रम मे लीला समिति के समस्त सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

इस अवसर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास एक महान समाज सुधारक थे! जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगो को प्रेम जातिवाद समानता ओर भक्ति का उपदेश देने मे समर्पित किया है! उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मे संत महात्माओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया है ओर संत शिरोमणि गुरु रविदास प्रेम सद्धभावना ओर समरसता के प्रतीक है! हम सभी को उनके आदर्शो पर चलकर भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करना है

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अश्वनी कुमार ने कहा कि उन्होने सभी से निवेदन किया कि हमे संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए,संत रविदास ऊंच नीच,जाति पात, धार्मिक भेदभाव, साम्प्रदायिकता व अस्पृश्यता जैसी विकृतियों की घोर निन्दा करते थे। वे कहा करते थे कि सत्य, अहिंसा, धर्म, सदाचार, मानव सेवा करना ही सच्चे मार्ग पर चलने के समान होता है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रवि प्रकाश अशोक हरदयाल श्यामल दबौडिए शिवपाल रवि योगेंद्र पाल रवि विजय पाल सिंह राजन कुमार अजय मुखिया, किरनपाल अरविंद नौटियाल तीरथपाल रवि,विनोद कुमार,रमेश भूषण जयंती भूषण मेहरचंद नौटियाल कमाल सिह महिपाल कुशलपाल प्रवीण ,पवन दबौडिए रक्षक लांबा योगेश कुमार गोपाल सिंह अभिषेक कुमार दीपांशु दबौडिए आदि सैकड़ो महिलाए पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.