14 August 2026

हमारी सरकार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है-आदेश चौहान

विज्ञापन

 

हरिद्वार दिनाँक 25/02/2026 रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली तीन प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों का पूजन कर शुभारंभ कराया। लगभग 40 लाख रुपए से बनने वाली रावली महदूद के राजपूत विहार, शिवालिक नगर नगरपालिका के वार्ड 12 में देवनगर एवं बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व थाना बहादराबाद तक इन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हमारी सरकार क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बहुत राहत मिलेगी। आदेश चौहान ने यह भी आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इन सड़कों की शुरुआत के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान रावली महदूद प्रमोद पाल,ग्राम प्रधान बहादराबाद नीरज चौहान, नगरपालिका शिवालिकनगर सभासद गरिमा सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान,सहकारी समिति चेयरमैन अनिल चौहान,मंडल अध्यक्ष वरूण वशिष्ठ, महामंत्री चेतन चौहान, ईश्वर चौहान, सुनील कुमार, शोभित चौहान, सूरज नेगी,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

भवदीय अतुल वशिष्ठ मीडिया प्रभारी विधायक रानीपुर

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.