मै० पुष्पक गैस सर्विस, (बी०पी०सी०) को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के संबंध में कारण बताओ नोटिस किया गया जारी

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 15 मार्च 2026 पूर्ति निरीक्षक कनखल ने मै० पुष्पक गैस सर्विस, (बी०पी०सी०) कनखल के सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्ति निरीक्षक कनखल ने अवगत कराया है कि व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर वायरल हो रही वीडियो क्ल्पि का संज्ञान लेते हुए, जिसमें एक वाहन संख्या-UK08-CA-6013 पुष्पक गैस एजेन्सी, हरिद्वार (भारत गैस) लिखा हुआ है। उक्त वीडियों क्ल्पि (40 सेकण्ड) में एक व्यक्ति वाहन के अन्दर खडा हुआ है और सिलेंडर के साथ छेडखानी करता हुआ नजर आ रहा है एवं दूसरा व्यक्ति वाहन चला रहा है, जो वहां पर मौजूद लोगो द्वारा पूछताछ करने पर वाहन लेकर चला जाता है।

उन्होंने एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि समय-समय पर आहूत बैठकों / व्हाट्सएप एवं अन्य माध्यमों से उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार दिये जा रहे निर्देशों के उपरान्त भी इस प्रकार का कृत्य आपकी गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

उन्होंने गैस एजेंसी को नोटिस निर्गत करते हुए,इस संबंध में स्पष्टीकरण 02 दिन के भीतर कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है तथा स्पष्टीकरण का जवाब न उपलब्ध होने की दशा में एजेंसी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.