संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट द्वारा आयोजित अवधूत मंडल आश्रम में गूंजा सम्मान का स्वर, मंत्री मदन कौशिक के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध अवधूत मंडल आश्रम में उस समय भव्य और ऐतिहासिक माहौल देखने को मिला, जब उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी का जोरदार स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
 
कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और जनसमर्थन का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस गरिमामय अवसर पर संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा जी के नेतृत्व में संगठन ने समाज सेवा और धर्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया।

वहीं ट्रस्ट के सचिव तरूण शुक्ल जी ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालते हुए अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेश चौधरी, सचिन चौधरी, धर्मेंद्र कुमार सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनकी भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
इस दौरान नगर निगम की मेयर किरण जैसल का भी भव्य स्वागत किया गया।
मंच पर मौजूद सभी गणमान्य अतिथियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा वातावरण सम्मान और गौरव से भर उठा।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि आश्रम में उपस्थित साधु-संतों ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को आशीर्वाद प्रदान किया। सतों के आशीर्वचन से पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
विशेष उल्लेखनीय रहा कि श्री स्वामी संतोष आनंद महाराज की अनुपस्थिति में साध्वी नेहा दीदी ने हनुमान की स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर मंत्री मदन कौशिक का सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
अपने संबोधन में मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आगामी 2027 के चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठन और कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए विकास कार्यों को तेज गति देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के विकास और जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह दिन-रात मेहनत करने को तैयार हैं।
इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी तेजी से उभरता हुआ एक सशक्त संगठन बन चुका है।
ट्रस्ट के कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की हर ओर सराहना हो रही है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर समाज सेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।पूरे आयोजन ने हरिद्वार की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार कर दिया।


