डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया बाबा साहब के जीवन दर्शन पर प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार। सती कुंड, कनखल स्थित महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर प्रगत भारत संस्था (रजि.) के तत्वावधान में छात्राओं के लिए “बाबा साहेब के जीवन दर्शन” विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगत भारत संस्था के अध्यक्ष श्री सुदीप बनर्जी ने की। कार्यक्रम में डॉ. अशोक शास्त्री एवं निदेशक डॉ. अल्पना शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विभाग अध्यक्ष अनुराधा पांडे के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में गरिमा जैन, डॉ. शशि प्रभा तोमर, डॉ. शैलजा, डॉ. राखी सिंह, मोनिका शर्मा एवं डॉ. रिंकू बत्रानी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* कु. पलक धीमान (राजनीति विज्ञान), *द्वितीय स्थान* कु. रंजना (राजनीति विज्ञान) तथा *तृतीय स्थान* कु. नोरिश (राजनीति विज्ञान) ने प्राप्त किया। समापन सत्र में *मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शास्त्री* द्वारा विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि संस्था के सचिव डॉ. कमलेश कांडपाल ने संबोधन करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। छात्राओं को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय की स्थापना में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में एडवोकेट रूपचंद आजाद, श्री जितेंद्र कुमार धर्मराज, श्री रामधन सिंह एवं श्री उदय राम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन दर्शन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन श्री जितेंद्र धर्मराज ने किया। अंत में विभागाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय परिवार एवं प्रगत भारत संस्था ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.